देश की खबरें | बीजद ने ‘संबाद’ के संपादक सौम्य रंजन पटनायक समेत दो विधायकों को निष्कासित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उड़िया दैनिक समाचार पत्र ‘संबाद’ के मालिक-संपादक सौम्य रंजन पटनायक समेत दो विधायकों को बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

भुवनेश्वर, 21 सितंबर ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उड़िया दैनिक समाचार पत्र ‘संबाद’ के मालिक-संपादक सौम्य रंजन पटनायक समेत दो विधायकों को बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

नवीन पटनायक ने यहां पत्रकारों से कहा, “बीजद के दो विधायकों को निष्कासित कर दिया गया है। रेमुना से विधायक सुधांशु शेखर परीडा और खंडपाड़ा से विधायक सौम्य रंजन पटनायक को निष्कासित किया गया है।”

सौम्य रंजन पटनायक को इससे पहले 12 सितंबर को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उड़िया दैनिक समाचार पत्र ‘संबाद’ के संपादक के रूप में, उन्होंने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए दो संपादकीय लिखे थे। उन्होंने कथित तौर पर अपने आधिकारिक पद से परे प्रभाव बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के निजी सचिव वी.के. पांडियन की आलोचना की थी।

सौम्य रंजन पटनायक के खिलाफ कार्रवाई ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा धोखाधड़ी सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद हुई है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हस्ताक्षर वाले बीजद के एक बयान में कहा गया है, "यह संगठित बैंक धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला है, जिसमें फर्जी तरीकों और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके संबाद के 300 से अधिक कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों रुपये का ऋण लिया गया ।"

इसी तरह, रेमुना से विधायक सुधांशु शेखर परीडा पर किसानों के लिए दी गई 3 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी के दुरुपयोग का आरोप है।

बीजद के प्रेस नोट में कहा गया है कि लोकायुक्त के आदेश के बाद राज्य सतर्कता विभाग मामले की जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान