देश की खबरें | बिट्टू ने मोदी से राजोआना को क्षमा करने संबंधी बादल की अर्जी पर ध्यान नहीं देने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री के समक्ष अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की ओर से बलवंत सिंह राजोआना को तत्काल रिहा करने की मांग करने के मुद्दे को उठाया और कहा कि राजोआना को क्षमा दान देने से बेहद गलत संदेश जाएगा और इससे देश के दुश्मनों का साहस बढ़ेगा।

नयी दिल्ली,19 अप्रैल कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री के समक्ष अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की ओर से बलवंत सिंह राजोआना को तत्काल रिहा करने की मांग करने के मुद्दे को उठाया और कहा कि राजोआना को क्षमा दान देने से बेहद गलत संदेश जाएगा और इससे देश के दुश्मनों का साहस बढ़ेगा।

राजोआना पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का दोषी है।

कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बादल की ‘‘ कुटिल मंशा’’ पर चिंता व्यक्त की और कहा कि बादल ने हाल में प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा था और ‘‘खूंखार आतंकवादी’’ राजोआना की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उनसे हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।

बिट्टू ने कहा, ‘‘मैं पंजाब के बेहतरीन पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का गौरवान्वित पोता हूं जिनके राज्य में सबसे अशांत समय में मजबूत और दृढ़ नेतृत्व ने कई वर्षों की आतंकवादी हिंसा के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद की।’’

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि उन्होंने हमेशा पंजाब में शांति और सद्भाव की बहाली के लिए अथक काम किया, लेकिन इसी दौरान 31 अगस्त 1995 को राजोआना की संलिप्तता से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। राजोआना को दोषी ठहराया गया और मौत की सजा दी गई है।’’

बिट्टू ने कहा कि वह राजोआना को रिहा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को और अन्य अधिकारियों को बादल की लगातार अर्जियों से दुखी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\