देश की खबरें | बिस्वजीत दैमारी ने बीपीएफ के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, भाजपा में होंगे शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य बिस्वजीत दैमारी ने बुधवार को फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वह भाजपा में शामिल होंगे।
गुवाहाटी, 11 नवंबर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य बिस्वजीत दैमारी ने बुधवार को फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वह भाजपा में शामिल होंगे।
संवाददाता सम्मेलन में दैमारी ने कहा कि वह बीपीएफ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगे क्योंकि पार्टी के पास लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की कोई योजना नहीं है। गौरतलब है कि बीपीएफ असम में सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सहयोगी दल है।
यह बदलाव बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के चुनाव से पहले हुआ है जिसमें बीपीएफ और भाजपा आमने-सामने होंगे। चुनाव के दिसंबर में होने की संभावना है ।
उन्होंने कहा, ‘‘आगामी बीटीसी चुनाव में मैं भाजपा के पक्ष में प्रचार करुंगा।’’
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: दलाई लामा ने नीतीश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई दी.
राज्यसभा सदस्य दैमारी ने कहा कि वह फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं।
पार्टी प्रमुख हगरामा मोहिलारी को भेजे गए इस्तीफे में दैमारी ने लिखा है, ‘‘पार्टी की स्थापना के दिन से बीपीएफ का सदस्य हूं और अब मेरे आगे बढ़ने का समय आ गया है। मैं इस पत्र में लिखे तारीख से बीपीएफ के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। आप भी जानते हैं कि पिछले तीन महीने से ऐसा होना लगभग तय था।’’
सांसद ने कहा कि वह बीपीएफ में रहते हुए अब राज्य और देश के लोगों की सेवा नहीं कर पा रहे हैं और निकट भविष्य में वह राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे।
दैमारी ने कहा कि सांसद होने के नाते वह जन प्रतिनिधित्व कानून, 1951 के नियमों का पालन करेंगे और कुछ समय में बीपीएफ की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे।
दैमारी ने कहा कि बीपीएफ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)