जरुरी जानकारी | बिड़ला कॉरपोरेशन का चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 32.7 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एमपी बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 32.7 प्रतिशत बढ़कर 256.60 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 193.34 करोड़ रुपये था।

कोलकाता, नौ मई एमपी बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 32.7 प्रतिशत बढ़कर 256.60 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 193.34 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शुक्रवार को निदेशक मंडल की बैठक के बाद बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय 6.8 प्रतिशत बढ़कर 2,863.14 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछली साल की समान अवधि में यह 2,680.13 करोड़ रुपये थी।

मुख्य रूप से सीमेंट निर्माण से जुड़ी कंपनी के निदेशक मंडल ने एक या दो किस्तों में निजी नियोजन के आधार पर 200 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

मार्च 2025 तिमाही के अंत में कंपनी का ऋण-इक्विटी अनुपात घटकर 0.56 रह गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 0.67 था।

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के अंत में कंपनी का शुद्ध मुनाफा मार्जिन पिछली साल की समान अवधि के 7.42 प्रतिशत से बढ़कर 9.27 प्रतिशत हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान