देश की खबरें | बर्ड फ्लू: हिमाचल प्रदेश से जीवित मुर्गियों के 100 से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पोंग वेंटलैंड (आर्द्रभूमि) के आसपास के क्षेत्र से जीवित मुर्गियों के 100 से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे यह पुष्टि की जा सके कि कहीं वे बर्ड फ्लू की चपेट में तो नहीं हैं। राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, छह जनवरी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पोंग वेंटलैंड (आर्द्रभूमि) के आसपास के क्षेत्र से जीवित मुर्गियों के 100 से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे यह पुष्टि की जा सके कि कहीं वे बर्ड फ्लू की चपेट में तो नहीं हैं। राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वेंटलैंड और इसके आसपास में 28 दिसंबर के बाद करीब 3,000 प्रवासी पक्षियों की मौत होने और पक्षियों में फैल रहे एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएन्जा को देखते हुए इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया।

अधिकारियों ने कहा कि वेंटलैंड के आसपास अलग-अलग जगहों से एकत्र किए गए जीवित घरेलू पक्षियों के करीब 120 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक यहां मुर्गियों में अस्वाभाविक मौत के मामले सामने नहीं आए हैं। हालांकि, अगर नमूनों में संक्रमण की पुष्टि होती है तो उस सूरत में झील के एक किलोमीटर की परिधि में सभी मुर्गियों को मारने की कार्रवाई करनी होगी।

साथ ही क्षेत्र के सभी व्यावसायिक मुर्गी पालन केंद्रों को संक्रमणमुक्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इस बीच, कांगड़ा के अतिरिक्त जिलाधिकारी रोहित राठौर ने बुधवार को अधिकारियों को प्रत्येक संभाग में मृत पक्षियों को दफनाने के लिए कम से कम एक सुरक्षित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू