देश की खबरें | बर्ड फ्लू : दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गाजीपुर कुक्कुट बाजार को खोलने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर कुक्कुट बाजार को खोलने का बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किया। बाजार से लिए गए 100 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्होंने यह आदेश दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर कुक्कुट बाजार को खोलने का बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किया। बाजार से लिए गए 100 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्होंने यह आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बर्ड फ्लू के मद्देनजर मुर्गा बाजारों से लिए गए नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। कुक्कुट बाजार को खोलने और मुर्गा-मुर्गियों की खेप के आयात, कारोबार पर पाबंदी के आदेश को वापस ले लिया गया है।’’

इससे पहले दिन में, दिल्ली पशुपालन इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुर्गों के बीच बर्ड फ्लू का प्रसार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे बड़े गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है।

एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तराओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर रोक लगा दी थी।

राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं। कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद ‘चिकन’ की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था।

गाजीपुर बाजार दिल्ली-उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित है जहां से पूरे क्षेत्र में कुक्कुट उत्पादों की आपूर्ति होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\