देश की खबरें | पंजाब के एसएएस नगर जिले में पोल्ट्री पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टिः केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के साहिबज़ादा अजित सिंह (एसएएस) नगर जिले में पोल्ट्री पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के साहिबज़ादा अजित सिंह (एसएएस) नगर जिले में पोल्ट्री पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के सोपोर में कौवों में जबकि महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के मोर तथा नांदेड़ जिले में उल्लू में यह बीमारी पाई गई है।

अबतक नौ राज्यों--केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखड़, गुजरात उत्तर प्रदेश व पंजाब -- के पोल्ट्री परिंदों में बर्ड फ्लू पाया गया है।

12 राज्यों में इस बीमारी के कौवों और प्रवासी पक्षियों जैसे अन्य परिंदों में होने की पुष्टि हुई है।

भारत में बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लूंज़ा सितंबर से मार्च के बीच देश में आने वाले प्रवासी पक्षियों के जरिए फैलता है।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और गुजरात के प्रभावित क्षेत्रों में नियंत्रण और रोकथाम अभियान चल रहा है।

उसमें कहा गया है कि उन स्थानों पर निगरानी का काम चल रहा है जहां पोल्ट्री पक्षियों को छोड़कर अन्य प्रजातियों में बर्ड फ्लू पाया गया है।

गुजरात के राजकोट और जूनागढ़ जिले से मोरनी और तीतर के नमूनों में एवियन इन्फ्लुएंज़ा की पुष्टि नहीं हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि उन किसानों को मुआवज़ा दिया जाता है, जिनके पोल्ट्री पक्षियों, अंडों और पोल्ट्री चारे को राज्य की विशेष कार्य योजना के अनुसार निपटाया / निस्तारित किया जाता है।

उसने कहा कि केंद्र सरकार ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से एवियन इन्फ्लुएंज़ा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\