देश की खबरें | केरल के अलाप्पुझा में बर्ड फ्लू के मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के अलाप्पुझा में 'बर्ड फ्लू' के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अलाप्पुझा (केरल), 18 अप्रैल केरल के अलाप्पुझा में 'बर्ड फ्लू' के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एडथवा ग्राम पंचायत के वार्ड-एक के एक क्षेत्र और चेरुथना ग्राम पंचायत के वार्ड तीन के एक अन्य क्षेत्र में पालतू बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
बत्तखों में बीमारी के लक्षण दिखने के बाद भोपाल की एक प्रयोगशाला में उनके नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसके बाद उनमें 'बर्ड फ्लू' की पुष्टि हुई।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) की पुष्टि हुई है।
ऐसी स्थिति में भारत सरकार की कार्ययोजना के अनुरूप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में घरेलू पक्षियों को मारने और सुरक्षित तरीके से उनका निपटान करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
अधिकारी ने कहा एक त्वरित कार्रवाई बल का गठन किया जाएगा और पशु कल्याण विभाग द्वारा संबंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी।
जिला प्रशासन ने कहा कि अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बीमारी के इंसानों में फैलने की कोई संभावना नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

