एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीरभूम हत्याकांड: तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता भादू शेख की हत्या के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बीरभूम हत्याकांड: तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल), 30 मार्च पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता भादू शेख की हत्या के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को बीरभूम में बंगाल-झारखंड सीमा से जबकि एक आरोपी को रामपुरहाट से और तीसरे आरोपी को माल्दा जिले से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को शेख की हत्या के दौरान बम फेंकते देखा जा सकता है और वे घटना के बाद छिप गए थे।

अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपियों को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

इस बीच, शेख की हत्या के बाद बोगतुई गांव में घरों में आगजनी के चलते महिलाओं और बच्चों समेत नौ लोगों की मौत के मामले में सीबीआई के अधिकारियों ने रामपुरहाट थाने के एक अधिकारी से पूछताछ की। सीबीआई ने गवाहों और इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ की है।

सीबीआई अधिकारियों ने इस घटना की जांच के सिलसिले में पांच जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। जांचकर्ताओं ने उन दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों की भी सूची तैयार की है, जोकि बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल पर मौजूद थे।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, '' और अधिक विवरण प्राप्त करने के लिए हमें उनसे पूछताछ करनी होगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2022 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).