देश की खबरें | बिपिन रावत ने स्वदेशी विमानवाहक पोत से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना की दक्षिणी कमान के दो दिन के दौरे पर पहुंचे प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कोचीन शिपयार्ड में बनाए जा रहे स्वदेशी विमानवाहक पोत से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा की। यह जानकारी यहां एक रक्षा प्रवक्ता ने दी।

कोच्चि, चार अप्रैल नौसेना की दक्षिणी कमान के दो दिन के दौरे पर पहुंचे प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कोचीन शिपयार्ड में बनाए जा रहे स्वदेशी विमानवाहक पोत से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा की। यह जानकारी यहां एक रक्षा प्रवक्ता ने दी।

जनरल रावत ने रविवार शाम को शिपयार्ड का दौरा किया।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का पद संभालने के बाद दक्षिणी बंदरगाह शहर की यह उनकी पहली यात्रा है।

उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान वाइस एडमिरल ए के चावला, नौसेना की दक्षिणी कमान के फ्लैग अधिकारी समेत कमांड के कई शीर्ष अधिकारी भी जनरल रावत के साथ मौजूद रहे।

प्रवक्ता ने कहा कि वाइस एडमिरल चावला एवं शिपयार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वदेशी विमानवाहक पोत से संबंधित कार्य की प्रगति से अवगत कराया।

इससे पहले दिन में जनरल रावत ने नौसेना की दक्षिणी कमान पर प्रशिक्षण अवसंरचना की भी समीक्षा की।

प्रवक्ता के मुताबिक, शनिवार शाम को यहां पहुंचे जनरल रावत ने विभिन्न पेशेवर प्रशिक्षण स्कूलों तथा नौसैन्य स्टेशन स्थित क्षति नियंत्रण प्रशिक्षण प्रतिष्ठान का भी दौरा किया।

प्रवक्ता ने कहा कि जनरल रावत को कमान द्वारा शुरू की गईं पर्यावरण संबंधी विभिन्न पहलों के बारे में भी अवगत कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान