जरुरी जानकारी | भारत में बायोमास बाजार 2030-31 तक 32,000 करोड़ रुपये का होगा : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार की योजनाओं और वैश्विक हरित ऊर्जा कंपनियों के निवेश की वजह से भारत में बायोमास बाजार वित्त वर्ष 2030-31 तक 32,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी सरकार की योजनाओं और वैश्विक हरित ऊर्जा कंपनियों के निवेश की वजह से भारत में बायोमास बाजार वित्त वर्ष 2030-31 तक 32,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

एक प्रौद्योगिकी-सक्षम निर्णय समर्थन संगठन, 1-लैटिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि बायोमास सह-उत्पादन परियोजनाओं के समर्थन में नई योजनाओं का शुभारंभ भारत के दूरस्थ और ग्रामीण हिस्सों में स्थित छोटे बायोगैस संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भारतीय बायोमास बाजार वैश्विक हरित ऊर्जा कंपनियों के निवेश को आकर्षित कर रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में व्यवसायों के लिए स्वच्छ और भरोसेमंद बिजली की आपूर्ति की मांग बढ़ रही है और ऊर्जा के स्रोत के रूप में बायोमास से बिजली की मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

1-लैटिस के निदेशक अभिषेक मैती ने बयान में कहा, ‘‘भारत में मौजूदा समय में बायोमास उत्पादन के लिए 10.2 गीगावॉट की स्थापित क्षमता है और भारत में बायोमास बाजार वित्त वर्ष 2030-31 तक 32,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि बायोमास ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश और सहयोग संगठनों को जलवायु-स्मार्ट निर्णय लेने और दुनिया को शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के करीब ले जाने का अवसर प्रदान करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें