खेल की खबरें | मिल्खा, बलबीर की जीवनी को कक्षा नौ और दस के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया: पंजाब के मंत्री बैंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर और दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह सहित चार दिग्गज खिलाड़ियों की जीवन गाथा को पंजाब के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

चंडीगढ़, 16 अप्रैल महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर और दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह सहित चार दिग्गज खिलाड़ियों की जीवन गाथा को पंजाब के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों की जीवनी को कक्षा नौ और दस के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है जिसका मकसद राज्य के स्कूली छात्रों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।

 एक आधिकारिक बयान के अनुसार पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह बात कही।

कक्षा नौ और 10 की शारीरिक शिक्षा की पाठ्य पुस्तकों में बलबीर सिंह सीनियर और मिल्खा सिंह के अलावा एशियाई चैंपियन मुक्केबाज कौर सिंह और देश के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवन गाथाओं को शामिल किया गया है।

बैंस ने कहा, ‘‘ राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता के अनुरूप, स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के महान सपूतों की जीवनी को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है।’’

मंत्री ने कहा कि इस इन चार महान खिलाड़ियों की संक्षिप्त जीवनी शारीरिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तकों में शामिल की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान