देश की खबरें | जीव रसायन वैज्ञानिक गोविंदराजन पद्मनाभन का नाम पहले विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध जीव रसायन वैज्ञानिक गोविंदराजन पद्मनाभन का नाम पहले विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त प्रसिद्ध जीव रसायन वैज्ञानिक गोविंदराजन पद्मनाभन का नाम पहले विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सरकार ने विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस सर्वोच्च पुरस्कार की इस साल शुरुआत की है।

सरकार ने बुधवार को 33 राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें युवा वैज्ञानिकों के लिए 18 विज्ञान युवा पुरस्कार, 13 विज्ञान श्री पुरस्कार और एक विज्ञान टीम पुरस्कार शामिल है। विज्ञान टीम पुरस्कार ‘टीम चंद्रयान-3’ को दिया जाएगा।

सरकार ने इस साल की शुरुआत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में शोधकर्ताओं, प्रौद्योगिकीविदों और नवोन्मेषकों के उत्कृष्ट और प्रेरक वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीय और नवोन्मेषी योगदान को सराहने के लिए इन पुरस्कारों की घोषणा की थी।

विज्ञान श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले वैज्ञानिकों में खगोल भौतिकविद् अन्नपूर्णी सुब्रमण्यन, कृषि वैज्ञानिक आनंदरामकृष्णन सी, आवेश कुमार त्यागी (परमाणु ऊर्जा), प्रो. उमेश वार्ष्णेय और प्रो. जयंत भालचंद्र उदगांवकर (दोनों जैविक विज्ञान के क्षेत्र में), प्रो. सैयद वजीह अहमद नकवी (पृथ्वी विज्ञान), प्रो. भीम सिंह (इंजीनियरिंग विज्ञान), प्रो. आदिमूर्ति आदि और प्रो. राहुल मुखर्जी (गणित और कंप्यूटर विज्ञान), प्रो. डॉ. संजय बिहारी (चिकित्सा), प्रो. लक्ष्मणन मुथुसामी और प्रो. नबा कुमार मंडल (भौतिकी) और प्रो. रोहित श्रीवास्तव (प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष) शामिल हैं।

विज्ञान युवा पुरस्कार प्राप्त करने वालों में कृष्ण मूर्ति एस एल और स्वरूप कुमार परिदा (कृषि विज्ञान), राधाकृष्णन महालक्ष्मी और प्रो. अरविंद पेनमैत्सा (जैविक विज्ञान), विवेक पोलशेट्टीवार और विशाल राय (रसायन विज्ञान), रॉक्सी मैथ्यू कोल (पृथ्वी विज्ञान), अभिलाष और राधा कृष्ण गंटी (इंजीनियरिंग विज्ञान), पूरबी सैकिया और बप्पी पॉल (पर्यावरण विज्ञान), महेश रमेश काकड़े (गणित और कंप्यूटर विज्ञान), जितेंद्र कुमार साहू और प्रज्ञा ध्रुव यादव (मेडिसिन), उर्बशी सिन्हा (भौतिकी), दिगेंद्रनाथ स्वैन अंतरिक्ष और प्रशांत कुमार (अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी) और प्रभु राजगोपाल (प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष) शामिल हैं।

ये पुरस्कार हर साल दिए जाएंगे और विज्ञान के विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले 300 से अधिक पुरस्कारों की जगह लेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर ये पुरस्कार प्रदान करेंगी, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 के उतरने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान