विदेश की खबरें | अरबपति मोहम्मद अल फायद को लंदन में उनके बेटे डोडी के बगल में दफनाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मिस्र के अरबपति कारोबारी मोहम्मद अल फायद को लंदन स्थित एक मस्जिद परिसर में उनके बेटे डोडी अल फायद की कब्र के बगल में दफनाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, दो सितंबर मिस्र के अरबपति कारोबारी मोहम्मद अल फायद को लंदन स्थित एक मस्जिद परिसर में उनके बेटे डोडी अल फायद की कब्र के बगल में दफनाया गया।

राजकुमारी डायना के दोस्त रहे डोडी की 26 साल पहले पेरिस में एक कार दुर्घटना के दौरान मौत हो गई थी।

अल फायद का इस सप्ताह की शुरुआत में 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। लेकिन ब्रिटेन में रह रहे फायद के परिवार ने उनकी मौत का ऐलान शुक्रवार को किया और कहा कि कारोबारी का 30 अगस्त को निधन हो गया था।

लंदन के प्रतिष्ठित हैरोड्स रिटेल स्टोर के पूर्व मालिक पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों से काफी हद तक नदारद रहे और इस दौरान वह पत्नी हेनी के साथ सरे स्थित अपनी हवेली में रहते थे।

‘द टाइम्स अखबार’ की खबर के अनुसार, शुक्रवार को पारिवारिक कब्रगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले रीजेंट पार्क स्थित ‘लंदन सेंट्रल मस्जिद’ में इस्लामी परंपरा से उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मिस्र में जन्मे अरबपति के पास पेरिस स्थित रिट्ज होटल के साथ-साथ 16 वर्षों तक फुलहम फुटबॉल क्लब का भी स्वामित्व था। इसके अलावा भी उनके कई कारोबार थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान