एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बिली जीन किंग कप: भारत न्यूजीलैंड से 1-2 से हार कर प्ले-ऑफ में जगह बनाने से चूका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना दूसरा एकल गंवाने के बाद अपनी जोड़ीदार प्रार्थना थोंबारे के साथ निर्णायक युगल मैच हार गईं जिससे भारत शनिवार को यहां न्यूजीलैंड से 1-2 से पिछड़कर बिली जीन किंग कप के प्ले-ऑफ जगह बनाने के ऐतिहासिक मौके से चूक गया।

खेल की खबरें | बिली जीन किंग कप: भारत न्यूजीलैंड से 1-2 से हार कर प्ले-ऑफ में जगह बनाने से चूका

चांगशा (चीन), 13 अप्रैल अनुभवी टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना दूसरा एकल गंवाने के बाद अपनी जोड़ीदार प्रार्थना थोंबारे के साथ निर्णायक युगल मैच हार गईं जिससे भारत शनिवार को यहां न्यूजीलैंड से 1-2 से पिछड़कर बिली जीन किंग कप के प्ले-ऑफ जगह बनाने के ऐतिहासिक मौके से चूक गया।

भारत टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहकर एशिया/ओशिनिया ग्रुप एक में बना रहा।

रुतुजा भोसले ने शुरुआती एकल में मोनिका बैरी पर 6-2, 7-6 से जीत दर्ज कर भारत को आगे कर दिया।

अंकिता दूसरे एकल मुकाबले में दुनिया के 169 वीं रैंकिंग की खिलाड़ी लुलु सुन के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 2-6, 0-6 से हार गयी। अंकिता अगर यह मैच जीत जाती तो भारत पहली बार इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बना लेता।

भारत ने इसके बाद प्लेऑफ के टिकट के लिए युगल मुकाबले को हर हाल में जीतना था लेकिन अंकिता और  प्रार्थना की जोड़ी  पेज होरिगन और एरिन राउटलिफ से 1-6, 5-7 से हार गई।

भारत ग्रुप एक में शामिल छह टीमों में तीसरे स्थान पर रहे और अगले साल फिर से इसी ग्रुप में चुनौती पेश करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).