देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक टैक्सी चालक की मौत, पीछे बैठा व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 42 वर्षीय बाइक टैक्सी चालक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 42 वर्षीय बाइक टैक्सी चालक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के संबंध में महरौली थाने को सूचना प्राप्त हुई और मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने एक ट्रक के नीचे फंसी मोटरसाइकिल तथा सड़क पर एक व्यक्ति को पड़ा हुआ पाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के छतरपुर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “वह (सुनील) एक अन्य व्यक्ति के साथ जा रहा था कि तभी महरौली-बदरपुर रोड के निकट उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।”

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड