Delhi Crime: दिल्ली में बाइकसवार बदमाशों ने स्कूल की शिक्षिका से फोन छीना, घायल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में तीन लोगों ने 24 वर्षीय महिला शिक्षिका से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और इस दौरान वह ऑटोरिक्शा से गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी
नयी दिल्ली, 14 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में तीन लोगों ने 24 वर्षीय महिला शिक्षिका से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और इस दौरान वह ऑटोरिक्शा से गिरकर घायल हो गई पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को दोपहर में घटना के बारे में सूचना मिली थी. यह भी पढ़े: Delhi Crime: दिल्ली के द्वारका में काले जादू के संदेह में पड़ोसी को मारा चाकू, एक की मौत, एक घायल
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देवली के जवाहर पार्क की रहने वाली महिला शिक्षिका स्कूल से ऑटोरिक्शा करके घर लौट रही थी कि तभी साकेत के खोखा बाजार के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया अधिकारी ने बताया कि महिला ऑटो से गिर गई और उसे चोट आई है पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है पुलिस के मुताबिक, इलाके की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2023 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

