एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाइक सवार बदमाशों ने नकदी एकत्र करने वाली एजेंसी के कर्मी से 24 लाख रुपये लूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के चक्करपुर गांव में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दुपहिया से जा रहे नकदी एकत्र करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों का कथित रूप से पीछा किया और उनसे 24 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बाइक सवार बदमाशों ने नकदी एकत्र करने वाली एजेंसी के कर्मी से 24 लाख रुपये लूटे

गुरुग्राम, 27 दिसंबर गुरुग्राम के चक्करपुर गांव में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दुपहिया से जा रहे नकदी एकत्र करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों का कथित रूप से पीछा किया और उनसे 24 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना सोमवार को राधा कृष्ण मंदिर के पास दोपहर करीब 2:50 बजे हुई।

पीड़ित कर्मचारी राजीव रंजन की तहरीर के अनुसार, वह अपने सहकर्मी के साथ चक्करपुर गांव के सब्जी बाजार के पास स्थित एक दुकान से नकदी लेने गए थे। तहरीर के अनुसार, दुकानदार ने उन्हें 24,70,530 रुपये दिए, जो उन्होंने एक बैग में रख लिये। दोपहर करीब 2:50 बजे बाइक सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उनके दुपहिया वाहन को ओवरटेक कर लिया।

तहरीर के मुताबिक, हेलमेट पहने आरोपियों में से एक ने रंजन के सहकर्मी अंकुर के सिर पर ईंट से वार किया और विरोध करने पर उन्होंने रंजन को हेलमेट से मारा।

तहरीर के अनुसार, उसके बाद आरोपी नकदी का बैग और बाइक की चाभी छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).