देश की खबरें | बिजनौर में जमीन की लालच में भाई की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिजनौर जिले के मंडावली थाना इलाके में जमीन की लालच में बड़े भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिजनौर (उप्र) 23 मई बिजनौर जिले के मंडावली थाना इलाके में जमीन की लालच में बड़े भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना मंडावली के जंगल ग्राम रामनगर में 20 मई को एक युवक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त थाना बिजनौर के गांव रशीदपुर गढ़ी के लवी(20) के रूप मे हुई थी।

लवी के दादा ने थाना मंडावली में अपने ही पोते शोभित (28) आदि के विरुद्ध लवी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी शोभित और उसके साथी वासु व गजेंद्र को रविवार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार, गमछा और मोबाइल बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक ने शोभित से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि शोभित और उसके छोटे भाई लवी के हिस्से में साढ़े आठ—साढ़े आठ बीघा जमीन आई थी। नशे के लती शोभित ने अपनी जमीन बेच दी और सारा पैसा खर्च कर दिया।

शोभित ने अपने भाई लवी की जमीन हड़पने की लालच में अपने दोस्तों के साथ मिलकर भाई की हत्या की योजना बनाई। उसने अपने दोस्तों को 25-25 हजार रुपये की पेशगी दी और डेढ़ लाख रुपये हत्या के बाद देने का वादा किया।

इसके बाद योजना के तहत 19 मई को शोभित, वासु और गजेंद्र ने लवी को हरिद्वार घुमाने के लिए कार से लेकर चल दिये। रास्ते में लकड़हान नदी के किनारे सभी ने मिलकर शराब पिये और जब लवी नशे में हो गया तो तीनों ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। तीनों हत्या करने के बाद शव फेंककर फरार हो गये।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान