देश की खबरें | मुंबई में बिजली गुलः फिल्मी हस्तियों ने शहरवासियों से धैर्य रखने की अपील की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 अक्टूबर मुंबई में सोमवार को ग्रिड में गड़बड़ी के चलते बड़े हिस्से में बिजली गुल होने से आम जन-जीवन ठप हो गया, जिसके बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन,फिल्मकार कुणाल कोहली समेत फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने शहर के निवासियों से ''धैर्य रखने'' रखने की अपील की।

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के 400 किलोवाट के कालवा-पाडगा केन्द्र में मरम्मत के काम के दौरान दो नंबर सर्किट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है।

यह भी पढ़े | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान की मां को 10 लाख की अनुदान राशि देने को मंजूरी दी.

राउत ने ट्वीट किया कि कालवा-पडगा ट्रांसमिशन लाइन में गड़बड़ी होने से ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में बिजली चली गई।

उन्होंने लिखा, ''इसके बाद, मुंबई-ठाणे और मुंबई उपनगर में बिजली चली गई। लगभग एक घंटे में बिजली आ जाएगी।''

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बदायूं में दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार.

इस बीच, बच्चन ने बिजली जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ''पूरे शहर में बिजली चली गई है...किसी तरह यह संदेश भेज पाया...धैर्य रखें सब ठीक हो जाएगा।''

कोहली ने भी अपने सोशल मीडिया फॉलोवरों से कहा कि घबराएं नहीं।

उन्होंने ट्वीट किया, ''बिजली चली गई है, धैर्य रखें। मुंबई में बिजली की कोई किल्लत नहीं है।''

फजल ने ट्वीट किया, ''बॉम्बे की बत्ती गुल। फोन की चार्जिंग खत्म हो रही है।''

कौर ने लिखा, ''अरे बिजली! तुम कब आओगी?''

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और संगीतकार अरमान मलिक ने भी बिजली गुल होने पर चिंता व्यक्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)