देश की खबरें | बीजंद ने रास सदस्यों को 14 सितंबर को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) ने शुक्रवार को एक व्हिप जारी कर राज्यसभा के अपने सदस्यों को 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 11 सितंबर बीजू जनता दल (बीजद) ने शुक्रवार को एक व्हिप जारी कर राज्यसभा के अपने सदस्यों को 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है।

पार्टी ने यह व्हिप, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओडिशा के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक के साथ हुई बातचीत के अगले दिन जारी किया है। नीतीश कुमार ने इस बातचीत में राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव में राजग उम्मीदवार हरिवंश को समर्थन देने का पटनायक से आग्रह किया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: आरजेडी छोड़ने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने CM नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, सियासी हलचल तेज.

जद (यू) सदस्य हरिवंश ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था।

बीजद सदस्यों से कहा गया है कि राज्यसभा में पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 14 सितंबर, 2020 को राज्यसभा में चर्चा और पारित करने के लिए कुछ बहुत महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे।

यह भी पढ़े | Sudarshan TV: दिल्ली हाईकोर्ट ने सुदर्शन टीवी के ‘बिंदास बोल’ कार्यक्रम के प्रसारण को रोकने से किया मना.

राज्यसभा में बीजद के मुख्य सचेतक सस्मित पात्रा ने कहा, "राज्यसभा में बीजू जनता दल के सभी सदस्यों से 14 सितंबर, 2020 को दिन भर सदन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाता है।"

उपसभापति पद के लिए चुनाव 14 सितंबर को होने हैं।

हालांकि नीतीश कुमार ने पटनायक से राजग उम्मीदवार को समर्थन देने का अनुरोध किया है। लेकिन बीजद ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

पार्टी के रूख के बारे में पूछे जाने पर बीजद सांसद सुभाष सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अंतिम फैसला करेंगे।

बीजद ने पिछले चुनाव में हरिवंश का समर्थन किया था।

हरिवंश के फिर से उपसभापति पद के लिए चुने जाने की संभावना है क्योंकि भाजपा को लगभग 140 सांसदों का समर्थन हासिल करने का भरोसा है। उसे वाईएसआर कांग्रेस, टीआरएस और बीजद से भी समर्थन की उम्मीद है।

सदन में भाजपा नीत राजग की ताकत भी धीरे-धीरे 114 से अधिक हो गई है। सदन के सदस्यों की प्रभावी संख्या 244 है और एक सीट खाली है।

राजग के नेतागण सभी दलों के बीच आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हरिवंश को सर्वसम्मति से चुना जा सके।

राज्यसभा में ओडिशा से 10 सीटें हैं जिनमें से नौ बीजद के पास हैं। एक सीट पर भाजपा के सदस्य हैं।

पिछले साल जून में भाजपा के अश्विनी वैष्णव बीजद के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\