एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में 31 लाख रुपये की चरस के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपराध शाखा ने बिहार निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में 31 लाख रुपये की चरस के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

ठाणे, एक जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपराध शाखा ने बिहार निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने संवाददाताओं को बताया कि अपराध शाखा द्वारा जाल बिछाकर सोमवार को कोपरी इलाके में मादक पदार्थ जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अपराध शाखा की वागले इकाई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सलिल भोसले को एक संदिग्ध मादक पदार्थ सौदे के बारे में सूचना मिलने के बाद शुरू की गई थी।

डीसीपी ने कहा, "आरोपी अपने ग्राहकों को चरस बेचने के लिए एक होटल के सामने पहुंचने वाला था। हमारी टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध को मौके पर ही पकड़ लिया।"

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के छपरा निवासी मोहम्मद अफताब आलम मोहम्मद सलीम अख्तर (34) के रूप में हुई है।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी के पास से 3.096 किलोग्राम चरस बरामद की गई , जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30,96,000 रुपये है। इसके अलावा, पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान मिलाकर कुल 31,07,500 रुपये की सामग्री जब्त की है।

कोपरी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).