खेल की खबरें | गनी के तिहरे और बाबुल के दोहरे शतक से बिहार का विशाल स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सकीबुल गनी के तिहरे शतक और बाबुल कुमार के नाबाद दोहरे शतक और दोनों के बीच चौथे विकेट की 538 रन की साझेदारी की मदद से बिहार ने मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन पहली पारी छह विकेट पर 686 रन पर घोषित की ।

कोलकाता, 18 फरवरी सकीबुल गनी के तिहरे शतक और बाबुल कुमार के नाबाद दोहरे शतक और दोनों के बीच चौथे विकेट की 538 रन की साझेदारी की मदद से बिहार ने मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन पहली पारी छह विकेट पर 686 रन पर घोषित की ।

कल के स्कोर तीन विकेट पर 325 रन से आगे खेलते हुए गनी और बाबुल ने मिजोरम के गेंदबाजों को कामयाबी हाथ नहीं लगने दी । गनी 405 गेंद में 56 चौकों और दो छक्कों की मदद से 341 रन बनाकर इकबाल अब्दुल्ला की गेंद पर आउट हुए ।

वहीं बाबुल 398 गेंद में 229 रन बनाकर खेल रहे थे जिसमें 27 चौके और एक छक्का शामिल है । बिपिन सौरभ ने 39 गेंद में नाबाद 50 रन बनाये ।

जवाब में मिजोरम ने तीन विकेट 40 रन पर गंवा दिये । तरूवर कोहली 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं ।

दूसरे मैच में सिक्किम के पहली पारी के 302 रन के जवाब में नगालैंड ने चार विकेट पर 300 रन बना लिये । चेतन बिष्ट 143 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाकर खेल रहे हैं ।वहीं होकाइतो झिमोमी ने 179 गेंद में 88 रन बना लिये जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं । दोनों ने पांचवें विकेट की अटूट साझेदारी में 170 रन बना लिये ।

एक अन्य मैच में अरूणाचल प्रदेश के पहली पारी के 119 रन के जवाब में मणिपुर ने 296 रन बनाकर 177 रन कर बढत ले ली । अरूणाचल ने दूसरी पारी के छह विकेट 40 रन पर गंवा दिये और अब उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\