देश की खबरें | बिहार: महिला, उसके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार शाम 25 वर्षीय एक महिला और उसके पिता एवं भाई की उसके ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बेगूसराय, 17 फरवरी बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार शाम 25 वर्षीय एक महिला और उसके पिता एवं भाई की उसके ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव की है।
मृतकों की पहचान नीलू कुमारी (25), उसके पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के रूप में हुई है।
वे बेगूसराय जिले के श्रीनगर इलाके के रहने वाले थे।
साहेबपुर कमाल पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया, ‘‘घटना शनिवार शाम हुई, जब उमेश यादव अपने बेटे और बेटी के साथ नीलू कुमारी के ससुराल गए थे।’’
पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2024 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

