एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार : पटना में चाकू से हमला कर तीन लोगों की हत्या, बच्चा घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पटना जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने चाकू से कथित तौर पर हमला कर एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी।

देश की खबरें | बिहार : पटना में चाकू से हमला कर तीन लोगों की हत्या, बच्चा घायल

पटना, पांच फरवरी बिहार के पटना जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने चाकू से कथित तौर पर हमला कर एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात अथमलगोला क्षेत्र के गांव थम्बा की है और मृतकों की पहचान सुजीत कुमार, मनीष कुमार और उसकी पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है तथा दंपति का बच्चा भी हमले में घायल हुआ है।

बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि चंद्रभूषण कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सोमवार रात गांव थम्बा में चार लोगों पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली जिन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि नवीन कुमार नाम का एक व्यक्ति भी इसमें घायल हुआ है जिसने पूछताछ में बताया कि लूटपाट के इरादे से चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की छानबीन में मोबाइल फोन घटनास्थल से ही बरामद किए जाने के बाद नवीन के बयान में संदेह हुआ।

बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा, ‘‘जांच में आगे पता चला कि सुजीत कुमार की हत्या के इरादे से नवीन कुमार और अन्य लोगों ने गांव थम्बा के पास उस पर हमला किया। इस दौरान मनीष कुमार और उनकी पत्नी अपने बच्चे के साथ वहां से गुजर रहे थे। चूंकि, वे सुजीत कुमार को जानते थे तो उन्होंने बीच-बचाव किया। नवीन और अन्य लोगों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।’’

सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन से चार लोग फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).