देश की खबरें | बिहारः भागलपुर में जीप पर ट्रक पलटने से छह की मौत, तीन अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना अंतर्गत आमापुर गांव के समीप सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक जीप पर पलट जाने से जीप में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
भागलपुर, 30 अप्रैल बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना अंतर्गत आमापुर गांव के समीप सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक जीप पर पलट जाने से जीप में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
घोघा थाना प्रमुख अजीत कुमार ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर आमापुर गांव के समीप घटी, जब विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का कथित तौर पर नियंत्रण खो गया और जीप पर पलट गया।’’
उन्होंने बताया कि जीप में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
मृतकों की पहचान सत्यम मंडल (32), संचित कुमार (18), अभिषेक कुमार (12), पंकज कुमार सिंह (35), अमित दास (16) और परिमल दास (42) के रूप में की गई है। सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

