एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार: पटना में प्रमुख व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की पटना में उनके आवास के निकट बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बिहार: पटना में प्रमुख व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या

पटना, पांच जुलाई बिहार के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की पटना में उनके आवास के निकट बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गांधी मैदान इलाके में हुई।

पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने संवाददाताओं से कहा, “स्थानीय थाने के अधिकारी व गश्ती वाहनों में सवार पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। जांच जारी है।”

उन्होंने कहा, “सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि खेमका को एक अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने गोली मारी।”

खेमका के परिवार के सदस्यों के अनुसार, उनके बेटे की भी छह वर्ष पहले हाजीपुर में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर राज्य में कानून-व्यवस्था की दयनीय स्थिति को उजागर कर दिया है।

राठौड़ ने संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को रोकने में विफल रही है। राज्य में हर रोज हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, जबरन वसूली के मामले सामने आ रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).