देश की खबरें | बिहार पुलिस सुशांत की पूर्व प्रबंधक की आत्महत्या मामले की भी करेगी जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस अब उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की कथित आत्महत्या मामले की भी जांच करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, दो अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस अब उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की कथित आत्महत्या मामले की भी जांच करेगी।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में COVID-19 का प्रसार रोकने के लिए रविवार को पूर्ण बंदी, सड़कें खाली.

उन्होंने बताया कि पुलिस दल राजपूत के मित्र और क्रिएटिव कंटेन्ट मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेगा।

सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका पाया गया था।

यह भी पढ़े | Assam Floods Update: असम में बाढ़ से 30 जिलों में 5 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित, मौत का आंकड़ा बढ़कर 109 हुआ.

मुंबई पुलिस ने अब तक लगभग 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें राजपूत के परिवार, उनके रसोइए और फिल्म उद्योग के लोग शामिल हैं।

बिहार पुलिस राजूपत के पिता की ओर से पटना में दर्ज कराए गए ‘‘अत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की अलग से जांच कर रही है।

पुलिस महानिरीक्षक (पटना जोन) संजय सिंह ने पीटीआई- से कहा,‘‘ हम सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की आत्महत्या मामले की भी जांच करने जा रहे हैं और हम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेंगे, जो एक साल से उनके साथ रह रहा था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\