देश की खबरें | बिहार पुलिस ने पीएफआई से संबंध रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार पुलिस ने पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के साथ संबंधों के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए ‘‘भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल आतंकी मॉड्यूल’’ का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

पटना, 14 जुलाई बिहार पुलिस ने पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के साथ संबंधों के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए ‘‘भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल आतंकी मॉड्यूल’’ का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

फुलवारी शरीफ के अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात झारखंड के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पीएफआई से जुड़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि जलालुद्दीन पहले स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़ा था।

कुमार ने बताया कि जलालुद्दीन के मकान में स्थानीय लोगों को मार्शल आर्ट अथवा शारीरिक शिक्षा के नाम पर अस्त्र-शस्त्र का प्रशिक्षण देने एवं धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए उन्हें उकसाने की बात सामने आयी है।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि दूसरे राज्यों से भी लोग पटना में उनसे मिलने आते थे और अपनी पहचान बदलकर पटना के होटलों में रहते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

उन्होंने कहा कि परवेज का छोटा भाई सिमी पर प्रतिबंध के बाद राज्य में हुए कुछ बम विस्फोटों के मामले में 2001-02 में जेल गया था। जांच में यह भी पाया गया है कि परवेज विदेशी संगठनों के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में था और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाता था।

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले की जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\