एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, एके-47, ग्रेनेड एवं पिस्तौल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के भोजपुर जिले में जिला पुलिस एवं विशेष कार्य बल की संयुक्त टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक एके-47 राइफल और 43 कारतूस बरामद किये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | बिहार पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, एके-47, ग्रेनेड एवं पिस्तौल बरामद

पटना, सात अप्रैल बिहार के भोजपुर जिले में जिला पुलिस एवं विशेष कार्य बल की संयुक्त टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक एके-47 राइफल और 43 कारतूस बरामद किये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरार अपराधी हरेंद्र चौधरी उर्फ ​​बुट्टन चौधरी के भाई उपेंद्र चौधरी और संजीत कुमार के रूप में हुई है।

बिहार पुलिस ने हरेंद्र चौधरी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। वह शस्त्र अधिनियम, हत्या, जबरन वसूली आदि के कम से कम 14 मामलों में वांछित है।

एसटीएफ के एक बयान के अनुसार, ‘‘उदवंत नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलाउर इलाके में हरेंद्र चौधरी के छिपे होने की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने एक परिसर में छापेमारी की।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘जब हरेंद्र चौधरी वहां नहीं मिला, तो पुलिस ने उसके भाई उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन एवं 43 कारतूस, इंसास राइफल की दो मैगजीन, दो ग्रेनेड और 8,550 रुपये नकद बरामद किए। बम निरोधक दस्ते ने दो ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया।’’

बयान में कहा गया है कि उपेंद्र की सूचना के आधार पर अधिकारियों ने इलाके में एक अन्य ठिकाने पर छापा मारा और संजीत कुमार को दो देसी पिस्तौल और छह कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इसमें कहा गया है, "दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हरेंद्र चौधरी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).