एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार जहरीली शराबकांड : घटना के चार दिन बाद मोतिहारी पहुंचे मद्यनिषेध मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हुई 31 लोगों की मौत की घटना के चार दिन बाद राज्य के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार बुधवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मोतिहारी पहुंचे।

देश की खबरें | बिहार जहरीली शराबकांड : घटना के चार दिन बाद मोतिहारी पहुंचे मद्यनिषेध मंत्री

पटना, 19 अप्रैल पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हुई 31 लोगों की मौत की घटना के चार दिन बाद राज्य के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार बुधवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मोतिहारी पहुंचे।

मंत्री ने अधिकारियों को घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को अनुग्रह राशि का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

गौरतलब है कि पूर्णशराबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब कांड के पीड़ितों को मुआवजा देने पर यू-टर्न लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

पूर्वी चंपारण जिला के तुरकौलिया, हरसिद्धि, सुगौली और पहाड़पुर गांव में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को हुई इस त्रासदी में अभी तक 31 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को भाजपा के उसे दावे को गलत बताया कि ‘‘नीतीश कुमार ने विपक्ष की मांग के आगे झुक कर पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की’’ और इसे बेबुनियाद करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट कर दूं कि महागठबंधन सरकार ने जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिजनों को सशर्त आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को वचन देना होगा और उन्हें राज्य में शराबबंदी कानून का पालन करने के लिए दूसरों को भी प्रोत्साहित करना होगा।’’

चौधरी ने कहा कि निषेध कानून प्रभावकारी (अंडाइल्यूटिड) और उचित है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शराबबंदी कानून के उल्लंघन से संबंधित 3.61 लाख प्राथमिकी को वापस लेने की भाजपा की मांग पर नीतीश कुमार के विश्वासपात्र चौधरी ने कहा, ‘‘मामला राज्य की विभिन्न अदालतों में लंबित है। कानून अपना काम करेगा।’’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर अपना रुख बदलते हुए कहा था, ‘‘मोतिहारी में जो कुछ हुआ उससे मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं जानता हूं कि ऐसी घटनाओं में मरने वाले अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होते हैं। सभी कोशिशों के बावजूद प्रदेश में जहरीली शराब की घटनाएं हो रही हैं और लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं। मुआवजा राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी।’’

बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).