देश की खबरें | बिहार विधान परिषद ने राजद नेता सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बहाल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधान परिषद ने बुधवार को राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बहाल कर दी, जिनकी पद से अयोग्यता को हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

पटना, पांच मार्च बिहार विधान परिषद ने बुधवार को राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बहाल कर दी, जिनकी पद से अयोग्यता को हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

सदन में इस आशय की अधिसूचना पढ़ते हुए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि डॉ. सुनील कुमार सिंह अब से अपने आचरण के प्रति सचेत रहेंगे।’’

सिंह को पिछले साल जुलाई में आचार समिति की सिफारिश पर निष्कासित कर दिया गया था, जिसने उन्हें सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए दोषी ठहराया था।

हालांकि, इस साल 25 फरवरी को उच्चतम न्यायालय ने उनके ‘‘अशोभनीय आचरण’’ के लिये सदन से निष्कासन को यह कहते हुये रद्द कर दिया कि यह सजा अत्यधिक है।

सिंह को एमएलसी के रूप में बहाल करने की घोषणा का विपक्ष ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जो उच्च सदन में विपक्ष की नेता हैं, ने आसन को इसके लिए धन्यवाद दिया।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\