देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव: तीन वामपंथी दलों ने जीतीं 13 सीट, तीन पर आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रात साढ़े नौ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में तीन वामपंथी दल 13 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं और तीन अन्य पर आगे चल रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रात साढ़े नौ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में तीन वामपंथी दल 13 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं और तीन अन्य पर आगे चल रहे हैं।

राजद के साथ गठबंधन के तहत तेजस्वी यादव ने वाम दलों को 29 सीट दी थीं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates: बिहार: चुनाव आयोग ने 203 सीटों के नतीजे घोषित किए, 102 पर एनडीए, 93 पर महागठबंधन की जीत.

पार्टी के कुछ सदस्यों द्वारा विरोध जताए जाने के बावजूद माकपा को चार, भाकपा को छह भाकपा-माले (मुक्ति) को 19 सीट दी गई थीं।

इससे पहले भाकपा ने 2010 में केवल एक और भाकपा-माले (मुक्ति) ने 2015 में तीन सीट जीती थीं।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: पीएम मोदी ने NDA को फिर से मौका देने के लिए बिहार के लोगों का जताया आभार, अमित शाह बोले- देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक.

मंगलवार की रात 11 बजकर 50 मिनट पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वाम दलों ने 13 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी और तीन अन्य सीटों पर आगे चल रहे थे।

भाकपा-माले (मुक्ति) ने नौ, माकपा ने दो और भाकपा ने दो सीटों पर विजय हासिल कर ली थी।

इन नतीजों से उत्साहित माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि वाम दलों को खारिज करना गलत साबित हुआ। अगर वामपंथी पार्टियों को बिहार में चुनाव लड़ने के लिए और सीटें मिलतीं तो वे इससे भी ज्यादा सीटें जीतते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\