एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार: सर्वाधिक तापमान खगड़िया में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूरे बिहार में लू के थपेड़ों के जारी रहने के बीच पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया जबकि खगड़िया जिले में राज्य का सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | बिहार: सर्वाधिक तापमान खगड़िया में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

पटना, 02 जून पूरे बिहार में लू के थपेड़ों के जारी रहने के बीच पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया जबकि खगड़िया जिले में राज्य का सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को राज्य के 16 स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया जबकि खगड़िया में 42.8 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर और सीवान के जीरादेई में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में राज्य में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोजपुर और औरंगाबाद जिलों में भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह गया में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 41.1 डिग्री सेल्सियस, डेहरी 41.4 डिग्री में सेल्सियस, शेखपुरा 41.8 में डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी में 41 डिग्री सेल्सियस, जमुई में 41.4 डिग्री सेल्सियस, बांका में 41.4 डिग्री सेल्सियस और नवादा में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).