देश की खबरें | बिहार : अवैध तरीके से नियुक्ति 70 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं के कारण मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात 70 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

मुजफ्फरपुर, 17 जुलाई बिहार स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं के कारण मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात 70 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन उमेश चंद्र शर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को कहा, “स्वास्थ्य विभाग के 70 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि उनकी नियुक्ति अनियमित तरीके से की गई थी। ये नियुक्तियां 1980 में की गई थीं।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक सक्षम अदालत के निर्देश के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी द्वारा जारी आदेश के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय को सूचित कर दिया गया है।

सिविल सर्जन ने कहा, “कुल 70 कर्मचारियों में से 40 पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सिर्फ 22 कर्मचारी ही कार्यरत थे।’’

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए उनकी पेंशन तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। पांच कर्मचारियों की उनकी सेवा के दौरान मृत्यु हुई थी।

सक्षम अदालत के समक्ष मामले में शिकायत दायर करने वाले वकील पंकज कुमार ने कहा, ‘‘1980 से 1990 तक राज्य स्वास्थ्य विभाग के 358 कर्मचारियों की नियुक्ति में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।’’

उन्होंने बताया कि अदालत के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम को उनकी नियुक्ति में गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान