देश की खबरें | बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानांतरित कर अतिरिक्त प्रभार सौंपा।
पटना, 13 अप्रैल बिहार सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानांतरित कर अतिरिक्त प्रभार सौंपा।
एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बाम्हरा को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग (डीईएफसीसी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
वह वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में एसीएस और महिला एवं बाल विकास निगम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद पर हैं।
उद्योग तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में सचिव का प्रभार संभाल रहीं 2003 बैच की आईएएस अधिकारी बंदना प्रेयसी को समाज कल्याण विभाग में स्थानांतरित किया गया है। उन्हें महिला एवं बाल विकास निगम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, 1993 बैच के आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह को राज्य उद्योग विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। वह विभाग के नये एसीएस होंगे। वह वर्तमान में सड़क निर्माण विभाग में एसीएस हैं।
राजस्व बोर्ड की अतिरिक्त सदस्य के रूप में पदस्थ 1997 बैच की आईएएस अधिकारी सफीना ए एन को मगध क्षेत्र का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि 2000 बैच के आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह मीणा को राजस्व बोर्ड का नया अतिरिक्त सदस्य नियुक्त किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

