देश की खबरें | बिहार सरकार ने अधिकारियों से सभी स्कूल प्रमुखों के साथ प्रतिदिन बैठक करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार ने कई जिला शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा विभाग के निर्देश को "गंभीरता से" लेने और राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी स्कूल प्रधानाचार्यों के साथ प्रतिदिन ‘वर्चुअल’ बैठकें करने को कहा है।

पटना, एक सितंबर बिहार सरकार ने कई जिला शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा विभाग के निर्देश को "गंभीरता से" लेने और राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी स्कूल प्रधानाचार्यों के साथ प्रतिदिन ‘वर्चुअल’ बैठकें करने को कहा है।

यह निर्देश राज्य शिक्षा विभाग द्वारा यह पाये जाने के बाद आया है कि सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ ऐसी बैठकें प्रतिदिन नहीं होतीं।

राज्य शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. के. पाठक ने एक पत्र में कहा कि वर्चुअल बैठकों की संख्या 65,000 से 70,000 के बीच है, हालांकि पूरे बिहार में 75,309 सरकारी स्कूल हैं।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘विभाग नियमित आधार पर सभी स्कूलों के वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित करने से संबंधित अपने आदेश के अनुपालन की समेकित रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहा है। यह पाया गया है कि विभाग को दैनिक आधार पर 65,000 स्कूलों में आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस का विवरण प्राप्त हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि केवल एक दिन में विभाग को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों से 70,000 स्कूलों की वर्चुअल बैठकों का विवरण प्राप्त हुआ।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, "राज्य में कुल 75,309 सरकारी स्कूल हैं। डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी), जो शेष स्कूलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे हैं, उन्हें विभाग के आदेश को गंभीरता से लेना चाहिए... और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी 75,309 स्कूलों (प्रधानाचार्यों) के साथ प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाए और विभाग को तदनुसार अद्यतन किया जाना चाहिए।’’

इस पत्र की प्रति ‘पीटीआई-’ के पास उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड