देश की खबरें | बिहार : नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग लड़की से बस में सामूहिक दुष्कर्म, चालक सहित चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
4444444444444444444444000000000000000000
0000000000000000000000000000000000000000000000000
बेतिया, आठ जून बिहार के पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित एक बस अड्डे पर खड़ी बस में एक नाबालिग लड़की (उम्र करीब 17 साल) को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में बस चालक, कन्डक्टर और खलासी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बेतिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)मुकुल परिमल पांडेय ने मंगलवार की दोपहर हुई इस घटना के बारे में बुधवार को बताया कि पीड़िता ने कल शाम को थाने आकर मामले की जानकारी दी जिसके बाद उसे चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मुकुल ने बताया कि मामले की गहनतापूर्वक जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
बताया जाता है पीड़िता उक्त बस में सवार होकर पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी से बेतिया मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे पहुंची थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

