देश की खबरें | बिहार : मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर में धमाके से लगी आग में चार बच्चों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को रसोई गैस के कई सिलेंडर में हुए धमाके से लगी आग की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरपुर, 16 अप्रैल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को रसोई गैस के कई सिलेंडर में हुए धमाके से लगी आग की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरमणि गांव में सुबह हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान विपुल कुमार (5), ब्यूटी कुमारी (8), हंसिका कुमारी (3) और सृष्टि कुमारी (4) के रूप में हुई है।
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने बताया,‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग सिलेंडर में हुए धमाके से लगी। घटना में चार बच्चों की जलकर मौत हो गई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’
जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा,‘‘जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा राशन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा।’’
जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

