एजेंसी न्यूज

Bihar: अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में 50 लाख रुपये के साथ 4 गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 49 लाख 98 हजार रूपये बरामद किए गए हैं।

Bihar: अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में 50 लाख रुपये के साथ 4 गिरफ्तार
शराब (Photo Credits: File Photo)

 पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 49 लाख 98 हजार रूपये बरामद किए गए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने मंगलवार को बताया कि अवैध शराब के कारोबार व भण्डारण से संबंधित प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में करजा थानान्तर्गत रसुलपुर गांव में विरेन्द्र ठाकुर तथा राहुल कुमार के घर पर छापामारी की गई.

इस दौरान अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में विरेन्द्र ठाकुर, राहुल कुमार, अभ्यानन्द शर्मा उर्फ टिंकु शर्मा तथा आलोक रंजन उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़े: बिहार: शराब के कारोबार को रोकने में असफल हुए SHO, चार स्टेशन हाउस अधिकारियों को किया निलंबित

उन्होंने कहा कि ठाकुर के घर से पुलिस ने एक देसी रायफल, दो देसी पिस्तौल, तीन मैगजीन, दो कारतूस, 26 लीटर विदेशी शराब तथा रसुलपुर गांव के ही राहुल कुमार नामक एक अन्य अवैध शराब कारोबारी के घर से 49 लाख 98 हजार रूपये बरामद किए हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने अप्रैल 2016 से ही पूर्णशराबबंदी लागू की हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).