एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में बाढ़ से स्थिति बदहाल, 16 जिलों में 75 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है । राज्य के 16 जिलों में 75 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हो चुकी है।

देश की खबरें | बिहार में बाढ़ से स्थिति बदहाल, 16 जिलों में 75 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 11 अगस्त बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है । राज्य के 16 जिलों में 75 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी के मुताबिक के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण बाढ़ से प्रभावित हैं। पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले की आबादी भी बाढ़ से प्रभावित हुई है ।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 591 नए मरीज पाए गए, 3 की मौत: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इन जिलों के 126 प्रखंडों के 1260 पंचायतों में 75 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1204 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly elections 2020: बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी.

दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 220 पंचायतें बाढ से प्रभावित हुई हैं।

बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गयी है ।

बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कोशी, गंगा नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आयी है। ।

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं खगडिया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, गंगा नदी भागलपुर में मंगलवार को खतरे के निशान से उपर बह रही है ।

जल संसाधन विभाग के अनुसार विभाग के अंतर्गत सभी बाढ सुरक्षात्मक बांध सुरक्षित हैं ।

बिहार में बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक दस लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो—दो व्यक्ति की मौत हो चकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 12:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).