बिहार: पटाखा बनाने की अवैध इकाई में विस्फोट से पांच लोगों की मौत
बिहार के सारण जिले में रविवार को पटाखा बनाने की अवैध इकाई में हुए भीषण विस्फोट में चार साल के एक बच्चे और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
सारण (बिहार), 24 जुलाई : बिहार के सारण जिले में रविवार को पटाखा बनाने की अवैध इकाई में हुए भीषण विस्फोट में चार साल के एक बच्चे और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि विस्फोट इतना भीषण था कि खोदाईबाग बाजार में जिस तीन मंजिला इमारत से इकाई संचालित की जा रही थी, वह ढह गई.
उन्होंने बताया, ‘‘चार साल के एक बच्चे और एक महिला सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. चार अन्य घायल हो गए. मकान के मालिक की पहचान शब्बीर हुसैन के रूप में हुई है और वह पटाखा इकाई संचालित कर रहा था.’’ यह भी पढ़ें : दिल्ली: निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान यातायात परामर्श जारी
कुमार ने कहा, ‘‘मलबा हटाने का अभियान जारी है. हम मृतकों की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. पटना से फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है. मामले में जांच जारी है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

