एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार: 11 लाख 50 हजार रूपये के जाली नोट बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने 11 लाख 50 हजार रूपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | बिहार: 11 लाख 50 हजार रूपये के जाली नोट बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर/कटिहार, 17 जनवरी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने 11 लाख 50 हजार रूपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने सोमवार को बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर बलमी चौक के पास से गुप्त सूचना के आधार पर 11 लाख 50 हजार रूपये के जाली नोट बरामद किए गए और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि बरामद किए गए जाली नोट में 500 और 200 के जाली नोट शामिल हैं।

जयंत कांत ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में से तीन सारण जिले और एक मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इन तस्करों के पास से असम की पंजीकरण संख्या वाली एक कार भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि इन तस्करों के तार पड़ोसी देश नेपाल और बंग्लादेश से जुड़े हैं।

इस बीच, कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड के नलसर गांव पंचायत में इंडियन बैंक के सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक सूरज कुमार द्वारा खाताधारकों को जाली नोट वितरित किए जाने का मामला प्रकाश में आया।

इंडियन बैंक की शाखा ग्वालटोली के शाखा प्रबंधक मिरगाग पाल ने बताया कि सीएसपी संचालक द्वारा जानकारी दी गई है कि एक खाताधारक द्वारा शनिवार को एक लाख रुपया जमा कराए गए थे। उन्होंने बताया कि उक्त जमा राशि की मशीन से जांच नहीं की गई थी, जबकि संचालक के लिए मशीन से जांच करके ही नोट लेना अनिवार्य है। इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारी को दी जा चुकी है।

आबादपुर थानाध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन थाना स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).