देश की खबरें | बिहार : ईओयू ने निलंबित डीएसपी रंजीत कुमार रजक से जुड़े परिसरों में छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले की जांच के तहत शनिवार को निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रंजीत कुमार रजक से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

पटना, छह अगस्त बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले की जांच के तहत शनिवार को निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रंजीत कुमार रजक से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की इस साल मई में हुई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की जांच के सिलसिले में निलंबित डीएसपी की भूमिका पहले से ही ईओयू की जांच के दायरे में है।

प्रश्न पत्र लीक मामले में उन्हें पिछले महीने ईओयू ने गिरफ्तार किया था और अब वह न्यायिक हिरासत में हैं।

ईओयू की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, ‘‘आर्थिक अपराध इकाई ने रजक के खिलाफ डीए का नया मामला दर्ज किया है। तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेज और जांचकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए अन्य सबूतों से पता चलता है कि लोक सेवक ने चल और अचल संपत्तियों के रूप में अपने नाम पर और अपनी पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर बड़ी संपत्ति अर्जित की।’’

ये संपत्ति उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है। आय से अधिक संपत्ति 63.79 लाख रुपये की है, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 81.9 प्रतिशत अधिक है।

ईओयू ने कहा, ‘‘पटना, कटिहार और अररिया जिलों में रजक से जुड़े चार परिसरों की तलाशी ली गई। एजेंसी के अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण सबूत और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान