देश की खबरें | बिहार चुनाव राजनीतिक तौर पर नीतीश कुमार का अंत साबित होगा: प्रशांत किशोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव राजनीतिक तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अंत साबित होगा।
पटना, 11 अप्रैल जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव राजनीतिक तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अंत साबित होगा।
किशोर ने यहां गांधी मैदान में आयोजित 'बिहार बदलाव रैली' में यह टिप्पणी की।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के लोगों को नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निराश किया है।
हालांकि, किशोर लोगों की आमद को लेकर नाखुश दिखे और उन्होंने बमुश्किल 10 मिनट रैली को संबोधित करने का फैसला किया।
उन्होंने प्रशासन पर “राज्य के अन्य हिस्सों से आने वाले कम से कम दो लाख लोगों के शहर में प्रवेश करने से रोकने” का आरोप लगाया।
पूर्व चुनाव रणनीतिकार ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार के इशारे पर काम किया।
उन्होंने कहा कि वह 74 वर्षीय नेता का "राजनीतिक श्राद्ध" करेंगे।
किशोर ने कहा, “आइए हम इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। जंगलराज लेकर आए लालू प्रसाद ने बिहार के लोगों को निराश किया। वे (लोग) अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक नए प्रकार के नौकरशाही 'जंगल राज' से जूझ रहे हैं और नीतीश का समर्थन करने वाले (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी ने भी लोगों को निराश किया है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

