देश की खबरें | बिहार चुनाव : प्रथम चरण में 1090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 71 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये 1,090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 71 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये 1,090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए हैं ।

बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से शनिवार को यह जानकारी मिली ।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नामांकन जांचने की प्रक्रिया पूरी हो गई है ।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 71 सीटों के लिये 1354 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था और जांच के बाद इनमें से 1090 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाये गए हैं । 264 उम्मीदवारों के नामांकन गलत पाये गए हैं ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल, खतरे से बाहर: 10 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा कि प्रथम चरण के लिये उम्मीदवारों की तस्वीर 12 अक्टूबर को स्पष्ट होगी जो नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है ।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिये नामांकन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर को शुरू हो गई और पांच बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार, आठ उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड