देश की खबरें | बिहार चुनाव : तीसरे चरण में सुबह नौ बजे तक 7.69 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के तृतीय और अंतिम चरण के तहत शनिवार को हो रहे मतदान के तहत सुबह नौ बजे तक 7.69 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, सात नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के तृतीय और अंतिम चरण के तहत शनिवार को हो रहे मतदान के तहत सुबह नौ बजे तक 7.69 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कुल्लू एसपी गौरव सिंह ने 90 किलोग्राम खसखस ​​भूसी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार : 7 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान प्रारंभ हो गया, जहां 2.35 करोड़ मतदाता 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला कर सकेंगे।

कार्यालय ने बताया कि सुबह नौ बजे तक पश्चिम चंपारण में 7.73 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 9.18 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 8.78 प्रतिशत, मधुबनी में 6.31 प्रतिशत, सुपौल में 10.11 प्रतिशत, अररिया में 10.67 प्रतिशत, किशनगंज में 6.83 प्रतिशत, पूर्णिया में 6.44 प्रतिशत, कटिहार में 5.36 प्रतिशत, मधेपुरा में 5.65 प्रतिशत, सहरसा में 9.26 प्रतिशत, दरभंगा में 6.09 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 7.25 प्रतिशत, वैशाली में 10.28 प्रतिशत और समस्तीपुर में 7.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया । इसके अलावा, पश्चिमी चंपारण जिले की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी सुबह नौ तक 7.73 प्रतिशत मतदान हुआ। यह सीट जदयू सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन के कारण रिक्त हुई है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- पीड़ितों और संदिग्धों की व्यक्तिगत जानकारी और तस्वीर अखबारों-डिजिटल प्लेटफार्म को देना आर्टिकल 21 का उल्लंघन.

अधिकारियों ने बताया कि सभी 33,782 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान के लिए इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीन लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अर्ध सैनिक बलों की तैनाती गई है।

चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकडों के अनुसार 78 विधानसभा क्षेत्रों में 2.35 करोड़ मतदाताओं में से 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिलाएं और 894 ‘‘थर्ड जेंडर’’ मतदाता हैं।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\