एजेंसी न्यूज

Bihar: 'जीवितपुत्रिका' पर्व के दौरान तालाब में डूबने से आठ नाबालिगों की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को ‘जीवितपुत्रिका’ त्योहार के दौरान दो अलग-अलग गांवों में तालाबों में नहाते समय सात लड़कियों समेत आठ नाबालिग डूब गए.

Bihar: 'जीवितपुत्रिका' पर्व के दौरान तालाब में डूबने से आठ नाबालिगों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

औरंगाबाद-पटना, 25 सितंबर: बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को ‘जीवितपुत्रिका’ त्योहार के दौरान दो अलग-अलग गांवों में तालाबों में नहाते समय सात लड़कियों समेत आठ नाबालिग डूब गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद जिला अन्तर्गत मदनपुर प्रखण्ड के कुशहा गांव तथा बारूण प्रखण्ड के इटहट गांव में नहाने के दौरान डूबने से हुई नाबालिगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार नीतीश ने कहा कि वह इस घटना से मर्माहत हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

मृतकों की पहचान पंकज कुमार (8), सोनाली कुमारी (13), नीलम कुमारी (12), राखी कुमारी (12), अंकु कुमारी (15), निशा कुमारी (12), चुलबुल कुमारी (13), लाजो कुमारी (15), राशि कुमारी (18) के रूप में हुई है. औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘यह घटना तब हुई जब ये लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ 'जीवितपुत्रिका' त्योहार पर पवित्र स्नान करने के लिए विभिन्न तालाबों पर गए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).