देश की खबरें | बिहार : कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ महागठबंधन के ‘विरोध मार्च’ को समर्थन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में महागठबंधन से अब तक दूरी बनाकर चल रही कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीत केंद्र सरकार के शासन में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के प्रस्तावित प्रदर्शन का समर्थन करेगी।

पटना, छह अगस्त बिहार में महागठबंधन से अब तक दूरी बनाकर चल रही कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीत केंद्र सरकार के शासन में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के प्रस्तावित प्रदर्शन का समर्थन करेगी।

बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति (बीपीसीसी) अध्यक्ष मोहन झा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह रविवार को होने वाले विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करें।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्वयं पटना में रविवार को ‘‘प्रतिरोध मार्च’’ का नेतृत्व करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले साल हुए उपचुनाव तक कांग्रेस महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी घटक थी, लेकिन राजद द्वारा कम महत्व दिए जाने से नाराज होकर उसने अगला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की धमकी दी है।

झा द्वारा विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए जारी पत्र में स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस ने केवल सैद्धांतिक समर्थन दिया है या अपने कार्यकर्ताओं को भी प्रदर्शन में हिस्सा लेने व सड़कों पर उतरने के लिए कहा है।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का घटक राजद लगातार कहता रहा है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का समर्थन करता रहेगा। हालांकि, बिहार कांग्रेस के कई नेताओं ने शिकायत की है कि तेजस्वी और उनके पिता लालू प्रसाद यादव उनसे ठीक व्यवहार नहीं कर रहे हैं।

इस बीच, पटना में राजद के कार्यालय के बाहर ‘प्रतिरोध मार्च’ को लेकर विशाल पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में तेजस्वी की विशाल तस्वीर है। उनके साथ लालू प्रसाद यादव, गांधी और वाम दलों के अन्य नेताओं की तस्वीर को भी जगह दी गई है, लेकिन उनका आकार छोटा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान