Kurhani By Election 2022 Result: कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी के केदार गुप्ता आगे, नीतीश-तेजस्वी साथ आकर भी उम्मीदवार पीछे
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चौथे दौर की मतगणना में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुरूआती बढ़त बना ली है
- Read in
- English
पटना, आठ दिसंबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चौथे दौर की मतगणना में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुरूआती बढ़त बना ली है।
इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा पर चौथे दौर की मतगणना के बाद 941 मतों की बढ़त बना ली है।
इस सीट पर पहले दौर की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता को 15,493 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 14,552 मत प्राप्त हुए ।
कुढ़नी सीट पर हुए चुनाव में 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें से पांच निर्दलीय हैं । हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता और जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के बीच है।
इस सीट पर चुनाव कराने की जरूरत इसलिये हुई क्योंकि राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था । वर्ष 2020 में हुए चुनाव में सहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के केदार गुप्ता को करीब 700 वोटों से पराजित किया था ।
इस बार उपचुनाव में इस सीट पर महागठबंधन से जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

